मौजूदा नियमों के तहत 14 दिनों तक नया केस नहीं आने पर जिले को रेड से आरेंज और फिर अगले 14 दिनों तक केस नहीं आने पर ग्रीन जोन जिलों में रखा जाता था। लेकिन अब यह अवधि 21 दिन रह जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदन ने मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर यह सूचित किया है। उन्होंने कहा कि डबलिंग अवधि बढ़ने और रिकवरी रेट बेहतर होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। गुरुवार को कैबिनेट सचिव ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा की थी। देश में अभी 130 जिले रेड जोन में, 284 आरेंज और 319 ग्रीन जोन में हैं।
तो चलिए जानते हैं राज्यवार रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन की सूची
राज्य |
रेड जोन |
ऑरेंज जोन |
ग्रीन जोन |
कुल |
अंडमान-निकोबार |
1 |
0 |
2 |
3 |
आंध्र प्रदेश |
5 |
7 |
1 |
13 |
अरुणाचल प्रदेश |
0 |
0 |
25 |
25 |
असम |
0 |
3 |
30 |
33 |
बिहार |
5 |
20 |
13 |
38 |
चंडीगढ़ |
1 |
0 |
0 |
1 |
छत्तीसगढ़ |
1 |
1 |
25 |
27 |
दादर-नागर हेवेली |
0 |
0 |
1 |
1 |
दमन और दीव |
0 |
0 |
2 |
2 |
दिल्ली |
11 |
0 |
0 |
11 |
गोवा |
0 |
0 |
2 |
2 |
गुजरात |
9 |
19 |
5 |
33 |
हरियाणा |
2 |
18 |
2 |
22 |
हिमाचल प्रदेश |
0 |
6 |
6 |
12 |
जम्मू-कश्मीर |
4 |
12 |
4 |
20 |
झारखंड |
1 |
9 |
14 |
24 |
कर्नाटक |
3 |
13 |
14 |
30 |
केरल |
2 |
10 |
2 |
14 |
लद्दाख |
0 |
2 |
0 |
2 |
लक्षदीप |
0 |
0 |
1 |
1 |
मध्य प्रदेश |
9 |
19 |
24 |
52 |
महाराष्ट्र |
14 |
16 |
6 |
36 |
मणिपुर |
0 |
0 |
16 |
16 |
मेघालय |
0 |
1 |
10 |
11 |
मिजोरम |
0 |
0 |
11 |
11 |
नागालैंड |
0 |
0 |
11 |
11 |
उत्तर प्रदेश |
19 |
36 |
20 |
75 |
राजस्थान |
8 |
19 |
16 |
33 |
उत्तराखंड |
1 |
2 |
10 |
13 |
पश्चिम बंगाल |
10 |
5 |
8 |
23 |
तेलंगाना |
6 |
18 |
9 |
33 |
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुना होने की रफ्तार लगातार घट रही है। अब देश में 11 दिन में रोगी दोगुना हो रहे हैं। लॉकडाउन से पहले यह अवधि 3.4 दिन थी। सरकार ने कहा कि 16 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां यह अवधि और भी ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेस में कहा कि सात राज्यों में संक्रमण दोगुना होने की दर 11 से 20 दिन के बीच है। इनमें दिल्ली की दर 11.3, उत्तर प्रदेश 12, कश्मीर 12.2, ओडिशा 13, राजस्थान 17.8, तमिलनाडु 19.1 और पंजाब 19.5 दिन है।
देश में कोरोना की स्थिति
पूरी दुनिया में कहर मचा रहे कोरोना वायरस के मामलो में भारत में भी कमी देखने को नहीं मिल रही है। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से फैल रहा है और मरीजों की संख्या अब तक 35 हजार पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1993 नए मामले सामने आए हैं, 73 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 35043 हो गए हैं और इस खतरनाक कोविड-19 से अब तक 1147 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 35043 केसों में 25007 एक्टिव केस हैं, वहीं 8889 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक 459 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 12730 हो गई है।