बिहार के सारण जिले के बनियापुर थानाक्षेत्र के पिरौटा धोबीटोला में रविवार को 32 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक गांव के ही तहीद हुसैन की पत्नी तैमूल निशा बताई जाती है।

बताया जाता है कि दिन में महिला बकरी के लिए चारा लेने पास के ही एक बगीचे में गई थी। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान जब कुछ लोग बगीचे की ओर गए तो वे सन्न रह गए। बगीचे में खून से लथपथ महिला की लाश पड़ी हुई थी। मृतका के चेहरे व सीने में गंभीर जख्म का निशान था। वह निर्वस्त्र औंधे मुंह पड़ी हुई थी।

परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद चाकू गोद हत्या को अंजाम देने की बात कही है। घटनास्थल पर एक सुनसान बगीचा है। आशंका जताई जा रही है कि बगीचा दूर होने के कारण महिला की चीखने की आवाज भी किसी ने नहीं सुनी। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की सही कारणों का पता चल पाएगा।

वहीं मृतका के परिजन व स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर काफी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने शव को कब्जे में लेने से पुलिस को रोक दिया। परिजन खोजी कुत्ते को बुलाकर घटना की जांच कराने पर अड़े हुए थे। अंतिम समाचार मिलने तक स्वान दस्ते की टीम घटना स्थल के लिए निकल चुकी थी।

Facebook Comments