4किले से जुड़े है कई रहस्य

thebiharnews_in_rohtash_killa1

दो हजार फुट की उंचाई पर स्थित इस किले के बारे में कहा जाता है कि कभी इस किले की दीवारों से खून टपकता था। फ्रांसीसी इतिहासकार बुकानन ने लगभग दो सौ साल पहले रोहतास की यात्रा की थी, तब उन्होंने पत्थर से निकलने वाले खून की चर्चा एक दस्तावेज में की थी। उन्होंने कहा था कि इस किले की दीवारों से खून निकलता है। वहीं, आस-पास रहने वाले लोग भी इसे सच मानते हैं। वे तो ये भी कहते हैं कि बहुत पहले रात में इस किले से आवाज भी आती थी। लोगों का मानना है कि वो संभवत: राजा रोहिताश्व के आत्मा की आवाज थी। इस आवाज को सुनकर हर कोई डर जाता था। हालांकि, किले से आने वाली आवाज और दीवारों से खून निकलने की बात अंधविश्वास है या सच- ये रहस्य तो इतिहास के गर्त में ही छिपा है।

ऐसा माना  जाता है की ये मुग़ल काल में सबसे बड़ा यातना गृह था। हुकूमत से विद्रोह करने वालो या अपराधियों को यहाँ सजा दी जाती थी। किले के एक कोने में खड़ी पहाड़ी के पास फाँसी गृह बना था। यहाँ लोगो को मृत्युदंड देने के लिए लोगो को  हाथ पैर बांध कर खाई में गिरा दिया जाता था। एक दिलचस्प बात ये है की कहा जाता है इस खाई में गिर कर किसी बेगुनाह की मौत नहीं होती थी।

ये भी पढ़े : एक कहानी 837 वर्ष पुराने दरग़ाह की (मनेर शरीफ़ का दरग़ाह)