जदयू के पदाधिकारी रोज अपने कार्यों की जानकारी देंगे। इसके लिए पार्टी एक ‘एप’ लॉन्च करने जा रहा है। एप के माध्यम से जदयू पदाधिकारी पार्टी और संगठन के लिए किये अपने कार्यों की जानकारी देंगे। ऐप पर आई जानकारी के आधार पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन करेंगे। जल्द ही इस ऐप लांच की घोषणा पार्टी करेगी। इसको अंतिम रूप देने में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में टीम लगी हुई है।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब पार्टी ने यह भी तय किया है कि बेहतर काम के आधार पर पदाधिकारियों को सम्मान दिया जाएगा। इसी के अनुरूप आगे उन्हें पद भी दिये जाएंगे। वहीं जिनका प्रदर्शन निराशाजनक होगा, उनकी छुट्टी भी की जा सकती है।

ऐप के माध्यम से अपने कार्यों का ब्योरा देने वालों में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी, लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, जिला के अध्यक्ष, जिला के पदाधिकारी और प्रदेश के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। पदाधिकारियों के कार्यों का आकलन करने के लिए पार्टी कार्यालय में सेल भी बनाया जाएगा।

Facebook Comments