डेहरी के तत्कालीन एसडीओ सुनील कुमार सिंह के साथ उनकी पत्नी की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ईओयू  की जांच में मिली अधिकांश अचल संपत्तियां उनकी पत्नी श्वेता सिंह के नाम पर खरीदी गई हैं। संपत्तियों के जो मूल्य हैं, उसके मुताबिक उनकी आय नहीं है। ऐसे में जल्द ही पूछताछ के लिए ईओयू उन्हें बुला सकती है।

आज ही अपने बिजनेस को ऑनलाइन लाएं। अपनी खुद की वेबसाइट बनवाएं। कॉल करें +91-7677791010

बीते शुक्रवार को पड़ा था छापा

अवैध बालू खनन में संलिप्तता के बाद आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे सुनील सिंह के ठिकानों पर शुक्रवार को ईओयू ने छापेमारी की थी। पटना और गाजीपुर के अलावा पालीगंज में भी तलाशी ली गई थी। उनकी पत्नी श्वेता सिंह पालीगंज में एसडीपीओ हैं। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले सुनील कुमार सिंह ने ज्यादतर संपत्तियां लखनऊ में खरीद रखी है। लखनऊ के कुछ सोसाइटी में उनके फ्लैट और प्लॉट मिले हैं। इनमें से अधिकांश उनकी पत्नी श्वेता सिंह के नाम पर हैं।

Book your Domain Name & get lightening fast SSD Web Hosting Server for your Website. Call +91-7677791010

आय से सवा करोड़ से अधिक की संपत्ति

सूत्रों के मुताबिक, अबतक की जांच में सुनील कुमार सिंह और उनकी पत्नी के नाम जो संपत्तियां मिली हैं वे आय से सवा करोड़ रुपए से अधिक की हैं। इसके अलावा पत्नी के दफ्तर की तलाशी में कुछ निवेश से संबंधित ऐसे कागजात मिले हैं, जिनका हिसाब संपत्ति विवरणी में नहीं दर्शाया गया है। उन्हें नोटिस देकर इस बाबत पूछताछ के लिए ईओयू जल्द बुला सकती है। यदि वह संतोषजनक जवाब और कागजात नहीं दे पाईं तो उन्हें भी आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी बनाया जा सकता है।

एसडीओ ने टीवी, फ्रिज तक हटा दिया था 

डेहरी के तत्कालीन एसडीओ सुनील कुमार सिंह को अपने खिलाफ कार्रवाई का पहले से अंदेशा था। लिहाजा उन्होंने पटना स्थित घर से तमाम कीमती सामान हटा दिए थे। यहां तक की टीवी और फ्रिज भी नहीं था। सिवाए कुछ बर्तन और रोजाना उपयोग में आनेवाले सामान ही फ्लैट पर मिले। अधिकारियों का कहना है कि भले ही सामान फ्लैट से हटा लिए गए पर इससे कोई खास फर्क नहीं पड़नेवाला है। उनकी संपत्तियों का आकलन पहले ही किया जा चुका है और वह आय से काफी अधिक है।

आज ही अपने बिजनेस को ऑनलाइन लाएं। अपनी खुद की वेबसाइट बनवाएं। कॉल करें +91-7677791010

Facebook Comments