आलोक कुमार द्वारा लिखित हिंदी उपन्यास ‘वर्ल्ड वार’ का विमोचन किया गया

आलोक कुमार द्वारा लिखित हिंदी उपन्यास ‘वर्ल्ड वार’ का विमोचन किया गया

वृहस्पतवार को फजलगंज, डिज़ायर डांस स्कूल सासाराम शहर में सिने कलाकार आलोक कुमार द्वारा लिखित हिंदी उपन्यास वर्ल्ड वार का विमोचन किया गया| जिसमे सिने कलाकार व वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार धवन, अ.अ.प के युवा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुमार, भोजपुरी फिल्म अभिनेता ‘विश्वनाथ पाण्डेय, नृत्य निर्देशक ‘विश्वजीत सिंह’ और विज़न इन्सटियुट के डायरेक्टर ‘पंकज पटेल’ जैसे शख्स मौजूद थे |

आलोक कुमार द्वारा बताया गया की यह कहानी पूरी तरह काल्पनिक है पर समाज की स्थिति को नज़र में रखते हुए लिखी गई है | साथ ही ‘आलोक कुमार’ ने इस किताब के बारे में बताते हुए भारत के शिक्षा व्यवस्था पे ज़्यादा ज़ोर तो दिया हीं बल्कि भारत के शिक्षा वेवस्था की आलोचना भी की जो की युवा पीढ़ी के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है| किताब के शीर्षक के अनुसार ‘आलोक कुमार’ ने कहा की देश में पहले ही गृह युद्ध छिड़ा चूका है और आज से नहीं बल्कि 1947 से ही, सरकार को इन समस्याओं को ख़त्म करने के बारे में सोचना चाहिए नहीं तो यही गृह युद्ध विश्व युद्ध का रूप ले सकती है|

इस कहानी का चरित्र वैज्ञानिक होता है और फिर बाद में वह भारत का प्रधानमन्त्री बनता है | साथ ही वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार धवन ने इस पुस्तक से कानून सलाहकार के रूप में जुड़े हैं| बहुत जल्द यह किताब पाठकों के बिच में होगी जिसे पढ़कर पाठक बहुत प्रेरित होंगे।

Facebook Comments