बिहार में मिले 26 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में COVID-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 277 हुई

बिहार में रविवार को देर रात तक कुल 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 277 पर पहुंच गई है। इससे पहले रविवार को देर रात तक जारी चौथे कोरोना अपडेट में बिहार स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने 03 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की है।

इससे पहले उन्होंने तीन और कोरोना अपडेट जारी किया। इसमें जहानाबाद, रोहतास, अरवल, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में 23 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। रविवार को कुल 26 मरीजों के संक्रमित होने का पता चला। स्वास्थ्य सचिव ने कोरेाना अपडेट में बताया कि जमालपुर के सदर बाजार में मिले ये तीनों महिला मरीज हैं और इनकी उम्र 12, 13 और 17 वर्ष हैं।

इससे पहले अपने तीसरे कोरोना अपडेट में बिहार स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया था कि प्रदेश में 15 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 259 से बढ़कर 274 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि 15 मरीजों में 28 साल का एक मरीज जहानाबाद का, 3 मरीज 20, 21 और 37 साल का अरवल के, 6 मरीज रोहतास के जिसमें 4 पुरूष मरीज 6, 17, 20, 66 और 2 महिला 32 और 35 साल की हैं। वहीं 5 पुरूष संक्रमित 30, 41, 45, 60, 65 साल के गोपालगंज में मिले हैं। उन्होंने बताया कि गोपालगंज में रविवार को 9 मरीज मिल चुके हैं।

इससे पहले रविवार को कोरोना के 4 मरीज और मिले थे। अब कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 259 हो गई है। अपने दूसरे कोरोना रिपोर्ट में स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि ये चार मरीज पूर्वी चंपारण जिले के हैं। इन चारों मरीजों में 3 मुंबई और 1 दिल्ली से आया है। इनकी उम्र 28, 32, 50 और 54 वर्ष है।

पूर्वी चंपारण के सिविल सर्जन ने रविवार शाम रिपोर्ट आने की पुष्टि की है। इनमें तीन बंजरिया प्रखंड के, एक अरेराज प्रखंड का रहने वाले। बंजरिया के कोरोना पॉजिटव एक सप्ताह पहले आए थे मुम्बई से। अरेराज का कोरोना पॉजिटिव दिल्ली से हाल ही में लौटा था। मरीजों का पता चलने के बाद मोतिहारी से स्पेशल टीम को पीड़ितों के गांव रवाना किया गया है। पूर्वी चंपारण में अब तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई पांच। इससे पहले 22 अप्रैल को भी उत्तर बिहार का पहला कोरोना पॉजिटीव चम्पारण इलाके से ही मिला था। उसका सैम्पल शिवहर से जांच के लिए लाया गया था।

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने बिहार में रविवार को चार मरीजों के मिलने की जानकारी दी थी। बिहार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने रविवार को अपने पहले हेल्थ अपडेट को लेकर किए ट्वीट में बताया कि इन चार मरीजों में सभी गोपालगंज जिले के निवासी हैं। इनमें 2 पुरूष और 2 महिला शामिल हैं। पुरुष की उम्र 19 व 60 वर्ष और महिला की उम्र 50 व 60 वर्ष है। ये फुलवारी सदर और भोरे प्रखंड के निवासी हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि नालंदा मेडिकल कॉलेज व हॉस्पीटल(एनएमसीएच) से रविवार को 11 पेशेंट ठीक होकर हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। इन 11 मरीजों में 3 नालंदा के, 5 मुंगेर के, एक भोजपुर, 1 बक्सर और एक नवादा के मरीज थे। उन्होंने बताया कि बिहार में कुल 255 मरीजों में 2 की मौत हो चुकी है और 56 पूरी तरह से कोरोना मुक्त होकर अपने घर को जा चुके हैं। बताया कि बिहार में अभी 197 कोरोना पॉजिटिव मरीज ही बचे हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

इससे पहले शनिवार रात तक कोरोना के 28 नए मरीजों की पहचान हुई है। राज्‍य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 251 तक पहुंच गई है। 28 नए पॉजिटिव केस में 7 पटना, 6 कैमूर, 5 बक्‍सर, 3 मुगेंर, 2 रोहतास व आरा, सारण, वैशाली, अरवल और गया के एक-एक मरीज शामिल हैं। कोरोना से 22 जिले अबतक प्रभावित हो चुके हैं। बिहार में 45 मरीज स्‍वस्‍थ हो अस्‍पताल से घर लौट चुके हैं।

Facebook Comments