पटना सिटी:- प्रज्ञा संस्कृति निर्माण संघ ने मनाई विवेकानंद की जयंती..

12 जनवरी सुबह 9 बजे कार्यक्रम की शुरुआत प्रज्ञा संघ के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव (गुरुजी) ने की, इसके उपरांत प्रज्ञा सांस्कृतिक मंडल के प्रभारी डॉ कौशल किशोर पांडेय ने विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला, एवं अपने शिक्षक जीवन की खट्टी मीठी यादों को भी साझा किया, इसके साथ ही प्रज्ञा संघ के जनसंपर्क पदाधिकारी उधव कृष्ण ने कविता पाठ की, संस्था के सदस्य प्रभु दयाल ने भारत फिर भरपुर बनेगा गीत से सबका दिल जीत लिया, वही संघ के उपाध्यक्ष शशि रंजन ने मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े किए, उन्होंने यहां तक कहा की एक तरफ प्राइवेट स्कूलों में शोषक तैयार किये जा रहे है तो दूसरी ओर सरकारी स्कूलों में शोषित तैयार किये जा रहे।

इसके बाद कक्षा पांच के छात्र अतुल्य चंद्र शोभित ने विवेकानंद की जीवनी सुनाई।

सभा का आयोजन ठाकुरवाड़ी नुरूद्दीनगंज पटना सिटी में सुबह 9 बजे से किया गया था जो 12 बजे समाप्त हुआ।

Facebook Comments