【उधव कृष्ण/पटना सिटी】:- फिर से चलाया गया पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान…

प्रज्ञा संस्कृति निर्माण संघ के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान भद्र घाट पर चलाया गया, विदित हो की ये संघ द्वारा चलाया गया दूसरा अभियान था, इसके पूर्व पिछले रविवार को भी कंगन घाट पर जागरूकता अभियान प्रज्ञा संघ द्वारा चलाया गया था।

भद्र घाट पर चलाये गए इस अभियान की अध्यक्षता संयोजक अमित काश्यप ने की इन्होंने अपने पर्यावरण संरक्षण एवं देश भक्ति गीतों से लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया, इसके बाद संघ की मीडिया प्रभारी रेशमा ख़ातून ने पर्यावरण एवं पॉलिथीन बैन विषय पर लोगों को संबोधित किया,

इसके साथ ही संघ के सांस्कृतिक मंडल के मीडिया प्रभारी डॉ कौशल किशोर पांडे ने तुलसी के पौधे की गुणवत्ता और उसके प्रकारो की विवेचना की, कार्यक्रम की समाप्ति संघ के संस्थापक व संघ प्रमुख अरुण श्रीवास्तव ने की एवं लोगों से आह्वान किया सभी भारतीय संस्कृती की ओर लौटे यज्ञ करे, वृक्ष लगाए एवं पर्यावरण को विनाश से बचाये। कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष शशि रंजन एवं जनसंपर्क पदाधिकारी उधव कृष्ण के साथ सत्यदेव एवं दिलीप भी मौजूद थे।

Facebook Comments