खगड़िया के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के बाल सुधार गृह से एक माह में दूसरी बार शुक्रवार की सुबह तीन बाल बंदी भाग गए।

भागने वाले बाल बंदियों में जिले के  मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत चंद्रनगर रांको गांव के बिट्टू कुमार,बेलदौर थाना क्षेत्र के मनखुश उर्फ मनखुश यादव, बेगूसराय जिले के तेघड़ा के प्रिंस कुमार उर्फ अमन कुमार व शामिल हैं।

बताया जाता है कि ये तीनों बाल बंदी एक बार फिर से बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए दो मंजिले पर से खिड़की के रास्ते से अहले चार बजे सुबह भाग गए। हालांकि इसका पता बाल सुधार गृह प्रबंधन को सुबह में लगा। जब तीनों बाल बंदी गायब मिले।

बाल बंदी के भागने की सूचना मिलते ही बाल सुधार गृह प्रबंधन में अफरातफरी मच गई। वे लोग इधर उधर व इन बाल बंदी के घरों पर खोजने में जुट गए। हालांकि समाचार प्रेषण तक तीनों बच्चों की बरामदगी नहीं हो पाई थी।

चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने  इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फरार बाल बंदी को लेकर अधीक्षक प्रणव कुमार ने सनहा दर्ज कराया है। फरार सभी बच्चों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Facebook Comments