बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए भी पहचाने जाते हैं। रणवीर कई तरह के क्रेजी लुक में दिखाई दे चुके हैं, वहीं हाल ही में एक बार फिर से वो कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गए हैं। वो कैमरे के सामने कुछ ऐसे लुक में नजर आज, ऐसे अंदाज में वो पहले कभी दिखाई नहीं दिए। उनका ये लुक कई लोगों को पसंद आया है, तो कई लोग उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं।

अलग अंदाज में आए नजर

रणवीर सिंह हाल ही में ब्लू रंग के स्ट्राइप कोट सूट में नजर आए। उन्होंने इस कोट के साथ कोई शर्ट नहीं पहनी हुई थी और सबसे दिलचस्प उनकी हेयरस्टाइल थी, उन्होंने अपने लंबे बालों की दो पोनी बना रखी थी। एक पोनी ऊपर की ओर थी और दूसरी नीचे की ओर… उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था। ब्लैक सनग्लासेस के साथ उन्होंने गले में एक स्टाइलिश पेंडेंट भी पहन रखा था। यहां देखें वायरल हो रही रणवीर की लेटेस्ट तस्वीरें-

खास मौके के लिए रखा ये लुक

उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। कई लोगों को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है तो कई लोग उन्हें ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। रणवीर इससे पहले भी अजीबो-गरीब लुक में नजर आ चुके हैं। हालांकि, वो कभी भी ट्रोल्स की परवाह नहीं करते हैं। बता दें कि रणवीर ने ये लुक राम चरण की अगली फिल्म RC 15 के लॉन्च के मौके पर रखा था, उन्हें इस अंदाज में पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया।

Facebook Comments