इन दिनों हर कोई अपनी सेहत को लेकर काफी ज्यादा चिंतित है। लोग वजन कम करने और फिट रहने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए हर संभव कोशिश की जाती है, जैसे डाइट प्लान फॉलो करना, वर्काआउट करना, योगा करना और भी कई ऐसी चीजें करना जो जीवन शैली के को बेहतर बनाने के लिए की जाती हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो व्यस्त रहने के कारण बाहर के जंक फूड को खाने का विकल्प चुनते हैं। जिससे उनका वजन बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की माने तो 70 फिसदी लोग अपने गलत खानपान के कारण मोटे हो जाते हैं। वजन कम करने के लिए कैलोरी सेवन पर नजर रखना जरूरी है।

ज्यादा कैलोरी वाले स्नैक्स खाने से अच्छा है कि किसी हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन को चुना जाए। मखाना एक अच्छा हेल्दी स्नैक है जिसे खाने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही इसे खाने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। मखाना में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती।  वहीं मखाने में मौजूद प्रोटीन भी वजन कम करने में मदद करता है।

मखाना खाने के फायदे

1) इसमें प्रोटीन और फाइबर के अलावा कैल्शियम, फाइबर और फास्फोरस पाया जाता है। जो हमे बीमारियों से बचाते हैं और हमारी हड्डियों को भी स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं।

2) मखाने में मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों में लचीलापन और नसों के कार्यों को भी सुनिश्चित करता है।

3) मखाने में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो दिल, कैंसर और शुगर जैसी बीमारियों से बचाता है।

4) इसे खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में किया जा सकता है।

5) मखाने में एंटीएजिंग गुण होते हैं। रोजाना इसके सेवन से स्किन को ग्लो मिलता है। साथ ही पिंपल्स और झुर्रियों से लड़ने में मदद मिलती है।

ध्यान दें

मखाने एक मुट्ठी खाना सेहत के लिए ठीक माना जाता है, इससे ज्यादा इसका सेवन करने से परेशानी हो सकती है।

Facebook Comments