1जानिये दुनियादुनियाँ की सबसे पुरानी भाषाओ के बारे में

thebiharnews-in-top-10-oldest-languages-in-the-world

आज भी दुनियाँ 6000 भाषाएं बोली जाती हैं। काफी सारी भाषाएं विलुप्त हो चुकी हैं। पर क्या आपको पता है कि दुनिया में 10 सबसे पुरानी भाषाएं कौन सी हैं नही पता तो आज हम काफी सारी भाषाएं विलुप्त हो चुकी हैं। आपको बताने जा रहे है दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओ के बारे में

1. संस्कृत

संस्कृत भाषा को देवभाषा कहा गया है। संस्कृत भाषा से तमाम यूरोपीय भाषाएं प्रेरित लगती हैं। विभिन्न यूनिवर्सिटीज इसे दुनियां की सबसे प्राचीन भाषा मानते हैं| माना जाता हैं की दुनियां की तमाम भाषाएँ कही न कही संस्कृत से ही निकली हैं। ये ईसा से 5000 साल से भी पहले से बोली जाती है। संस्कृत आज भी भारत की राजभाषा है। हालांकि महज कागजों तक सिमट चुकी है।

2. लातिन

लातिन भाषा ईसा पूर्व से बोली जाने वाली भाषा है। ये इटैलियन जोन में बोली जाती थी। कभी रोमन साम्राज्य की आधिकारिक भाषा हुआ करती थी। सभी रोमन लिपिया लातिन भाषा से जुड़ी हुई हैं। मौजूदा दौर में अंग्रेजी भी लातिन का ही हिस्सा है।

3. आर्मेनियाई भाषा

आर्मेनियन भाषा भी इंडो-यूरोपीय भाषाई ग्रुप का हिस्सा है, जो आर्मेनियाई लोगों द्वारा बोली जाती है। पांचवी शताब्दी में लिखी गई बाईबिल इसकी सबसे पुरानी उपस्थिति के रूप में है। आर्मेनियन भाषा की उत्पत्ति 450 ईसापूर्व हो चुका था। आज भी लगभग 5 फीसदी लोग ये भाषा बोलते हैं।

4. कोरियन

कोरियन भाषा 600 ईसापूर्व से बोली जाती है। करीब 65 मिलियन लोग कोरियाई भाषा बोलते हैं, जो उनकी पहचान है। यही एक बात है तो उत्तरी और दक्षिणी कोरिया को जोड़ती है।

ये भी पढ़े : भारत के यह 10 हाईवे माने जाते है सबसे ज्यादा डरावने भुतिया रोड

5. हिब्रू

ये भाषा 3000 साल पुरानी है। ईसा से 1000 साल पहले की भाषा है। मौजूदा समय में इजरायल की राजभाषा है, जिसके विलुप्त होने के बाद इजरायली लोगों ने दुबारा से इसे जिंदा किया। इसे यहूदी समुदाय ‘पवित्र भाषा’ मानता है।

6. अरेमिक भाषा

ये भाषा आज हिब्रू और अरबी भाषाओं में मिल चुकी है। कभी ये आर्मेनियाई गणराज्य की आधिकारिक भाषा हुआ करती थी। इसकी मौजूदगी के ईसा से 1000 साल के पहले के भी सबूत मिले हैं। आज भी अमेरिक भाषा इराक, इरान, सीरिया, इजरायल, लेबनान में आधुनिक रूम में बोली जाती है।

7. चीनी भाषा

दुनिया की पांचवी सबसे पुरानी भाषा के तौर पर चीनी भाषा को मान्यता मिली हुई है। ये भाषा ईसा के आगमन से भी 1200 साल पुरानी है। मौजूदा समय में करीब 1.2 बिलियन लोग चीनी भाषा बोलते हैं।

8. ग्रीक

ग्रीक भाषा यूरोप की सबसे पुरानी भाषा है, जो ईसा से 1450 साल पहले से बोली जाती है। ये मौजूदा समय में ग्री, अल्बानिया और साइप्रस में बोली जाती है। करीब 13 मिलियन लोग आज भी ग्रीक भाषा बोलते हैं।

9. इजिप्टियन

ये भाषा मिश्र की सबसे पुरानी ज्ञात भाषा है। ये भाषा एफ्रो-एशियाई भाषाई परिवार से है। ये भाषा ईसा से 2600-2000 साल पुरानी भाषा है। अभी भी ये भाषा अपने स्वरूप को जीवित रखे हुए है।

10. तमिल

तमिल भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा के तौर पर मान्यता मिली हुई है। करीब 5000 साल पहले भी इस भाषा की उपस्थिति थी। एक सर्वे के मुताबिक सिर्फ तमिल भाषा में 1863 अखबार प्रकाशित होते हैं।

ये भी पढ़े : दुनियाँ की 10 सबसे महंगी शराब, Most Expensive whiskey

Facebook Comments