मझौलिया थाने के एक गांव में नाबालिग (07) की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। नाबालिग के अंग झुलसे हुए पाए गए हैं। लोगों ने तेजाब से जलाने की आशंका जताई है। नाबालिग मंगलवार सुबह नौ बजे से लापता थी। बुधवार को खेत में घास काटने गये लोगों ने उसका शव देखा।

जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाबालिग की मां ने गांव के ही सुगंध राम पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है।

एसडीपीओ मुकुल परिमल पाण्डेय ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित व उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं। किसी भी कीमत पर उन्हें बख्सा नहीं जाएगा। इधर, दुष्कर्म व हत्या से गांव में तनाव है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

Facebook Comments