राजकीय सम्मान के साथ शशि कपूर का अंतिम संस्कार

thebiharnews-in-rabri-devi-in-shashi-kapoor-funeral-todayशशि कपूर के निधन के साथ ही कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी का अंत हो चुका है। कुछ ही देर में मुंबई के सांताक्रूज में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल शव को तिरंगा उढ़ाकर राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। मौके पर पूरे कपूर खानदान के साथ बॉलीवुड और सरकारी अधिकारी मौजूद हैं।

बता दें कि मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में शशि कपूर ने अंतिम सांस ली। वो 79 वर्ष के थे। अभिनेता शशि कपूर का अंतिम संस्कार सांताक्रूज में शुरु हो चुका है। शशि कपूर के पार्थिव शरीर को तिरंगे से उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरु हो चुकी है। शशि कपूर के बच्चे संजना कपूर और करण कपूर अमेरिका से भारत पहुंच चुके हैं। अंतिम संस्कार के लिए उनका इंतजार किया जा रहा था। शशि कपूर का पार्थिव शरीर उनके घर जानकी कुटीर से सांताक्रूज ले जाया जा रहा है। अंत‍िम संस्‍कार में शाम‍िल होने और श्रद्धांजल‍ि देने के लिए बॉलीवुड जगत से भी लोग लगातार वहां पहुंच रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर की याद में एक ब्लॉग लिया है। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर के काफी करीबी थे। दोनो ने एक साथ ‘दीवार’, ‘सुहाग’, ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में काम किया था। अमिताभ बच्चन ने रूमी जाफरी के एक शेर से अपने ब्लॉग की शुरुआत की।

‘हम जिंदगी को अपनी कहां तक सम्भालते
इस क़ीमती किताब का कागज खराब था’

तीन बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए शशि कपूर

thebiharnews-in-rabri-devi-in-shashi-kapoor-funeral-today-got-3-national-awardब्लॉग में अमिताभ ने लिखा वो किस तरह शशि कपूर से प्रभावित थे। अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर से जुड़ी कई यादें साझा की है। उन्होंने लिखा किस तरह वो शशि कपूर के हेयरस्टाइल, उनके बिहेवियर को कॉपी करते थे। अमिताभ ने बताया कि उन्हें शशि कपूर के घुंघराले बाल जो बड़ी बेतरतीबी से उनके माथे पर और कान के पास बिखरे रहते थे, बहुत पसंद थे। ब्लॉग में अमिताभ ने ये भी बताया है कि शशि कपूर उन्हें ”बबुआ” बुलाते थे।

जैसे ही शशि कपूर के निधन की खबर आई तो उनके अंतिम दर्शन को बॉलीवुड से तमाम स्टार्स जुटने लगे। अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ कपूर खानदान के इस शोक की बेला में शामिल रहे। राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई बड़ें नेताओं ने ट्वीट कर शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी है।

आपको बता दें कि शशि कपूर पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एडमिट किया गया था। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी। शशि कपूर को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था।

ये भी पढ़े : चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ ने अब मुंबई का रुख कर लिया है

Facebook Comments