भूमि विवाद में शनिवार देर शाम दो पंक्षों के बीच हुई मारपीट व चली गोली में पांच लोग घायल हो गए हैं। यह घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गिजवाही गांव का है। जहां अजय यादव व बाबूलाल यादव के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तो लाठी-डंडा चला व फिर बाद में गोलियां चलने लगी। दोनों पक्षों से करीब 25 चक्र गोलियां चलने की सूचना है। इसमें पांच लोगों को घायल होने की बातें भी बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पक्षों गांव से बाहर पहाड़ उमें छिप गोली चला रहा है। इसमें एक पक्ष से गांव के बाहर से भी हथियार वालों को बुलाया गया है। गांव के लोगों द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस गांव में पहुंच गई थी। लेकिन दोनों पक्ष गोली चलाने से बाज नहीं आ रहे थे। पहाड़ी क्षेत्र होने से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को ले गांव में घुसने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि सासाराम व डेहरी से पुलिस बल को गांव में पहुंचने के बाद देर शाम गोली की आवाज बंद हो गई थी। लेकिन दोनों पक्ष पहाड़ी क्षेत्र में ही जमा था। घायल लोग भी गांव से बाहर नहीं निकल पाए थे। इस कारण यह पता नहीं चल सका कि गोली से लोग घायल हुए हैं या लाठी से।

थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया पुलिस गांव में प्रवेश कर गई है। गांव में वैध व अवैध हथियार की तलाश की जा रही है। घायलों का पता लगाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। दो पक्षों में गोलीबारी से गांव में दहशत का माहौल है। गांव के लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं। गांव के सभी लोग घरों में दुबके हुए हैं।

Facebook Comments