पटना सिटी/:- शुक्रवार 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय संस्था ‘सैल्यूट तिरंगा’ द्वारा इसकी स्थापना दिवस की वर्षगाँठ एवं गांधी व शास्त्री की जन्म जयंती एक साथ पटना सिटी के मित्तन घाट स्थित शुभ-शगुन हॉल में कोविड19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए पूरे जोश से मनाई गई।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज झा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

मंच संचालन व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री राजकुमार सिंह ने की। प्रदेश युवा महामंत्री मितेश मगध ने लोगों को संबोधित करते हुए बतलाया कि उक्त संस्था सम्पूर्ण देश में हुतात्मा व वीरगति प्राप्त सैनिक परिवारों के
उत्थान हेतु कार्य कर रही है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष मनोज झा ने अपने भाषण में गांधी व शास्त्री के जीवन से जुड़े रोचक व प्रेरणादायक प्रसंगों का जिक्र किया, एवं उनके आदर्शों पर चलने की बात कही।
साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से वृक्षारोपण करने की गुजारिश भी की। उन्होंने बतलाया कि संस्था द्वारा 1 करोड़ पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भाषण में ये भी बतलाया कि उपरोक्त संस्था मनोज तिवारी एवं राजेश झा के मनोनय से गठित की गई थी, एवं ये एक पंजीकृत संस्था है जो वर्तमान में 27 राज्यों में कार्य कर रही है।
उन्होंने अंत में ये भी कहा कि कोई भी जयंती सिर्फ पुष्प चढ़ाने हेतु नही मनाई जानी चाहिए बल्कि महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाना भी चाहिए।

कार्यक्रम में संस्था के तमाम पदाधिकारियों के साथ गोविंद पटेल, मुन्ना, अनिल, विवेक पटेल, उधव कृष्ण, शुभम मोदी, अभिनव व अशोक आदि सदस्यगण उपस्थित थे एवं कुछ स्थानीय युवाओं व बुजुर्गों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

Facebook Comments