बिहार लॉकडाउन में राहत : ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले 23 जिलों में सोमवार से सैलून खुलेंगे

बिहार के ग्रीन और ऑरेंज जोन के जिलों में सैलून चार मई यानी सोमवार से खुल जाएंगे। जबकि रेड जोन में सख्ती जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा तैयार सूची में बिहार में 5 जिले रेड जोन, 20 जिले ऑरेंज और 13 जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्ट किया कि चार मई से लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन और ऑरेंज जोन में नाई की दुकान, सैलून को खोलने की अनुमति होगी। इसके साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियां इन क्षेत्रों में गैर-अनिवार्य सामानों की बिक्री कर सकेंगी। गृह मंत्रालय ने 17 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन में ग्रीन और ऑरेंज जोन में कई प्रतिबंधों में ढील दी है।

रेड जोन में कोई छूट नहीं :

रेड जोन में लोगों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी गई है। ई-कॉमर्स कंपनियों को केवल आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने की अनुमति होगी। इसके अलावा इन इलाकों में नाई की दुकान और सैलून आदि भी नहीं खुलेंगे।

बिहार में 5 जिले रेड जोन में :

केंद्रीय  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार तक देश में रेड जोन की संख्या 130 थी। इनमें बिहार के मुंगेर, पटना,रोहतास,बक्सर और गया शामिल हैं। इन  जिलो में सख्ती जारी रहेगी।

ऑरेंज जोन में बिहार के  20 जिले : 

नालंदा, कैमूर, सीवान, गोपालगंज, मधुबनी, भोजपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद,पूर्वी चंपारण, भागलपुर, अरवल,सारण, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, मधेपुरा और पूर्णिया हैं।

ग्रीन जोन में 13 जिले – बिहार के ग्रीन ज़ोन में 13 जिले शामिल किए गए है। इनमें  शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर,  पश्चिमी चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल शामिल हैं।

Facebook Comments