घूमने के शौकीन, किसी भी कोने में जाने को तैयार रहते हैं। ऐसे में लॉकडाउन के बाद लोग घूमने की प्लानिंग लगातार कर रहे हैं। कोई बीच पर जाना पसंद कर रहा है तो कोई पहाड़ों में शांती से समय बिताना चाह रहे हैं। इन दिनों उत्तराखंड और हिमाचल में लोगों की भीड़ से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। तो चलिए आज जानते है उत्तराखंड में घूमने की जगहों के बारे में।

ऋषिकेश 

उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश कैंपिंग के लिए खूब प्रसिद्ध है। हर साल काफी संख्या में लोग यहां कैंपिंग का लुफ्त उठाते हैं। गंगा किनारे लोग यहां बैठ कर खूब एंजॉय करते हैं। यहां खूबसूरत कैफे के भरमार है। रात के समय यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है।लोग ऋषिकेश में राफ्टिंग के मजे भी ले सकते हैं। यहां का लक्ष्मण झूला खूबसूरत फोटोशूट के लिए बेस्ट है।

नैनीताल 

नैनीताल यूं तो ताल के लिए खूब प्रसिद्ध है। यहां कई तरह की झील है। इसे भारत का लेक डिस्ट्रिक्ट भी कहा जाता है, क्योंकि यह पूरी जगह झीलों से घिरी हुई है। वहीं नैनी शब्द का अर्थ है आंखें और ताल का मतलब झील। यहां पर भी आप कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। यहां राफ्टिंग, बोटिंग का मजा भी आप ले सकते हैं। साथ ही यहां घूमने के लिए प्राचीन मंदीर हैं।

लैंसडाउन

देवदार और घने ओक के जंगलो से भरी, गढ़वाल जिले का छोटा सा पहाड़ी शहर लैंसडाउन आपको खूब पसंद आएगा। अंग्रजों के जमाने से भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक होने के नाते, लैंसडाउन में एक ब्रिटिश छावनी भी है। सस्ते होने के कारण इस हिल स्टेशन पर लोगों की भीड़ अक्सर बनी रहती है। यहां घूमने के लिए ढ़ेरों जगह हैं।

रूपकुंड

उत्तराखंड में मौजूद रूपकुंड झील पांच हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं, हालांकि इस ट्रेक पर जाने के लिए आपको गाइड की मदद लेनी होगी, क्योंकि ये ट्रेक हरे भरे मैदानों और संकरे जंगलों से गुजरता है। दोस्तों संग जाने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है।

कौसानी

कौसानी वलना के नाम से प्रसिद्ध है। हिमालय की चोटियों जैसे त्रिशूल, नंदा देवी और पंचचुली के कुछ सबसे खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस जगह को कभी ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा जाता था। ये उत्तर भारत का सबसे सस्ता हिल स्टेशन है।

रानीखेत 

मॉनसून के दौरान जमीन से 6000 फीट ऊंचा रानीखेत सबसे बहतरीन जगहों में शुमार है।  देवदार के पेड़, खूबसूरत घाटियां, घने जंगल और रोमांटिक नजारे देखने को मिलेंगे। मॉनसून में यहां का तापमान 5 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहता है।  यहां आप नौकुचिया ताल में पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं। यहां आप गोल्फ मैदान, झूला देवी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, भालू बांध घूमने जा सकते हैं।

Facebook Comments