bailyroad-construction-the-bihar-news

पटना को जोड़ने वाली सभी सड़क के चार लाइन की होगी

राजधानी पटना से जुड़ने वाले सभी सड़कें चार लेन की होंगी। इसके लिए सभी सड़कों को सौ किलोमीटर तक चार लेन किया जाएगा। कुछ सडकों पर काम चल रहा है तो कुछ की योजना बन रही है। इसके अलावा शहर में भी कई कॉलोनी की सड़कों का चौड़ीकरण कर उन्हें मुख्य सड़क में मिलाया जायेगा।

“पिछले वर्ष राज्य में 4200 किलोमीटर सड़कों का कालीकरण किया गया। अभी तक कभी भी इतनी लंबाई में कालीकरण 1 वर्ष में नहीं हुआ। सडकों के रख रखाव की बनी निति आउटपुट एंड परफॉर्मेंस बेस्ड रोड एसेट मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट में अगले वर्ष से कुछ और सड़कों को डाला जाएगा। अभी 8000 किलोमीटर सड़कें इसके अधीन है।”
                                  -अमृत लाल मीणा, प्रधान सचिव, पथ निर्माण

elivated-road-the-bihar-newsपथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि पटना शहर और आसपास में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए सरकार ने यह व्यवस्था की है। वह शुक्रवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के किसी कोने से पटना 5 घंटे में पहुंचने का लक्ष्य हासिल करने में पटना का ट्रैफिक घनत्व बड़ी बाधा है। लोग पटना के आसपास तो कम समय में पहुंच जाते हैं, लेकिन शहर में उन्हें काफी समय लग जाता जाता है। इस परेशानी को जल्द दूर कर लिया जाएगा।

शहर के भीतर कई फ्लाईओवर भी इसी परेशानी को देखकर बनाए जा रहे हैं।

आगे पढ़ें: गंगा पर दो पुलों का निर्माण जल्द शुरू होगा 

 

यह भी पढ़ें: कोईलवर (Koilwar) में नए पुल का रास्ता साफ

Facebook Comments