मैट्रिक के परीक्षार्थी हैं तो आपके लिए जरूरी खबर, मैट्रिक प्रश्नपत्र का नया पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2018 के लिए प्रश्नपत्र के नए पैटर्न को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। स्कूल और छात्र नए पैटर्न को देख और समझ सकते हैं। पैटर्न को देखने से विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा देने में सुविधा होगी।

इस पैटर्न पर विद्यालय में सेंटअप परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। नए पैटर्न के आधार पर ही 15 नवंबर तक मैट्रिक का मॉडल प्रश्नपत्र भी तैयार कर समिति की वेबसाइट पर डाला जायेगा। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि नए पैटर्न की पूरी जानकारी अंकों के साथ वेबसाइट पर डाली गई है।
नए पैटर्न से परीक्षा देने में सुविधा: बिहार बोर्ड ने जब परीक्षा पैटर्न में बदलाव की बात कही थी, तब छात्रों में ऊहापोह की स्थिति थी। प्रश्न किस तरह से आएंगे और उनके अंक क्या होंगे इसको लेकर उनके मन में कई आशंकाएं थीं। अब नए पैटर्न को देखकर परीक्षा में सहूलियत होगी।
ऐसा होगा मैट्रिक का नया पैटर्न
गणित – 100 अंक

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न:  50, लघु उत्तरीय प्रश्न – 30 अंक के लिये 22 प्रश्न पूछे जायेंगे, लेकिन जबाव 15 प्रश्नों का ही देना है।
  •  दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: चार प्रश्न, 20 अंक। एक प्रश्न का उत्तर देना जरूरी

विज्ञान  – 80 अंक

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न:  40, लघु उत्तरीय प्रश्न: 24 अंक के लिये 18 प्रश्न पूछे जायेंगे, लेकिन जबाव 12 प्रश्नों का ही देना है।
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: तीन प्रश्न, 16 अंक। इसमें भौतिकी से
  • छह अंक, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान से पांच अंक के प्रश्न होगे।

सामाजिक विज्ञान – 80 अंक

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न: 40, लघु उत्तरीय प्रश्न – 24 अंक के लिये 18 प्रश्न पूछे जायेंगे, लेकिन जवाब 12 प्रश्नो का देना है।
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: चार प्रश्न, 16 अंक। इसमें इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और आपदा प्रबंधन विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे

हिन्दी  – 100 अंक

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न:  50, लघु उत्तरीय प्रश्न : आठ प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमे पांच का उत्तर देना अनिवार्य है।
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: एक प्रश्न, पांच अंक। एक प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य होगा

संस्कृत  – 100 अंक

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न:  50, लघु उत्तरीय प्रश्न – 12 प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें आठ का उत्तर देना अनिवार्य है।

अंग्रेजी  –  100 अंक

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न:  50, लघु उत्तरीय प्रश्न – 22 प्रश्न पूछे जाएंगे,इसके लिये 30 अंक होंगे, जिसमें 15 का उत्तर देना अनिवार्य है।
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: चार प्रश्न, 20 अंक। एक प्रश्न का उत्तर देना अनिवार्य होगा
Facebook Comments