9 Colors that pleases Goddess Durga | The Bihar News
9 Colors that pleases Goddess Durga | The Bihar News

नवरात्र : रंगों में छिपा है नवदुर्गा की प्रसन्‍नता, जानें किस देवी को पसंद है कौन सा रंग

नवरात्र’ में नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्‍वरूपों की पूजा होती है। नवरात्र में नवरंगों का व‍िशेष महत्‍व है। इन रंगों में छिपा है नवदुर्गा की प्रसन्‍नता का राज…

शैलपुत्री:
मां का पहला स्‍वरूप शैलपुत्री है। शैल का अर्थ पहाड़ और पुत्री यानी कि बेटी। इस दिन भक्‍त पीले रंग के कपड़े पहनें। मां सुख-समृद्धि का आशीष देंगी।

Shailputri | The Bihar News

ब्रह्मचारिणी:

मां का दूसरा स्‍वरूप ब्रह्मचारिणी का है। इस दिन हरा रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। मां खुश होकर भक्‍तों को धन-धान्‍य से परिपूर्ण करेंगी।

Bramhacharini | The Bihar News
Bramhacharini | The Bihar News

चंद्रघंटा:

तीसरा दिन मां चंद्रघंटा देवी का होता है। यह मां का तीसरा स्‍वरूप होता है। इस दिन हल्का भूरा रंग प्रयोग करने से माता की व‍िशेष कृपा होगी।

Chandraghanta | The Bihar News
Chandraghanta | The Bihar News

कुष्मांडा:

नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन ऑरेंज कलर पहनकर मां का ध्‍यान करने से कठ‍िनाई दूर होंगी।

Kushmaanda | The Bihar News
Kushmaanda | The Bihar News

स्कंदमाता:

पांचवा दिन स्कंदमाता का है। इस दिन भक्‍तगण अगर सफेद रंग के कपड़े पहनेंगे तो घर में सुख समृद्धि आएगी। मां हर मनोकामना पूरी करेंगी।

Skand Mata | The Bihar News
Skand Mata | The Bihar News

कात्‍यायनी:

छठा दिन कात्‍यायनी देवी का होता है। इस दिन लाल रंग के वस्‍त्र धारण करने पर माता रानी जल्‍दी खुश होती हैं। मां को लाल रंग बहुत पसंद है।

Katyaayni | The Bihar News
Katyaayni | The Bihar News

कालरात्रि:

नवरात्र के सातवें दिन मां के कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन के नीला रंग पहनकर मंद‍िर जाने से मां धन-वैभव के भंडार भरेंगी।

Kaal Raatri | The Bihar News
Kaal Raatri | The Bihar News

महागौरी:

नवरात्र के आंठवें दिन महा गौरी स्वरूप की पूजा अर्चना होती है। इस दिन गुलाबी रंग का कपड़ा पहनने से खुद को भी भक्ति में डूबता हुआ पाएंगे।

Maha Gauri | The Bihar News
Maha Gauri | The Bihar News

सिद्धिदात्री:

नौवां दिन सिद्धिदात्री देवी का होता है। इस दिन बैंगनी रंग का कपड़ा पहनने से माता रानी भक्‍तों पर अधिक खुश होती हैं। जीवन में खुशि‍यां आएंगी।

Siddhi Daatri | The Bihar News
Siddhi Daatri | The Bihar News
Facebook Comments