TBN-Patna-Lalu-said-I-will-get-justice-the-bihar-news

अब 3 बजे आयेगा फैसला, लालू बोले : मुझे न्याय मिलेगा, कार्यकर्ता शांति बनाये रखें

  • शिवानंद तिवारी बोले : लालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर बड़ा अपराध किया। अब मुझे एहसास हो रहा है कि मैंने बड़ी गलती की।

सीबीआई की विशेष अदालत चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद, जगन्नाथ मिश्र समेत 22 आरोपियों पर अब 3 बजे आयेगा फैसला।

  • डॉ जगन्नाथ मिश्र कोर्ट पहुंचे। फिर बोले : लालू प्रसाद ने मुझे फंसाया।

लालू प्रसाद यादव रेलवे के गेस्टहाउस से कोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। कार में बैठने से पहले लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि कोर्ट का फैसला कुछ भी हो, कार्यकर्ता शांति बनाये रखें। फैसला भले उनके खिलाफ आये। लालू ने समर्थकों से कहा कि फैसला उनके खिलाफ आया, तो वह ऊपरी अदालत में उसे चुनौती देंगे। बेल के लिए अपील करने का भी उन्हें अधिकार होगा। इसलिए कार्यकर्ता हर हाल में शांति बनाये रखें।

राजद नेता ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि चारा घोटाला जगन्नाथ मिश्र के कार्यकाल में हुआ। लालू प्रसाद ने घोटाला का खुलासा किया। चूंकि जगन्नाथ मिश्र कुछ दिनों से भाजपा की गोद में खेल रहे हैं, वह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं।

राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता कोर्ट परिसर में मौजूद।

रेलवे के गेस्टहाउस से कोर्ट के लिए रवाना हो रहे हैं लालू प्रसाद

  • #FodderScam पर फैसले से पहले बोले लालू : हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। मेरे साथ भी न्याय होगा, जैसा 2जी में हुआ, अशोक चव्हाण का हुआ वैसा ही हमारे मामले में भी होगा। हम भाजपा की साजिशों को कामयाब नहीं होने देंगे।
  • 900 करोड़ के चारा घोटाला पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र बोले : लालू प्रसाद यादव ने मुझे फंसा दिया।

रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

राबड़ी देवी के आवास पर पटना में हुई विशेष पूजा। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने साईं मंदिर में पूजा-अर्चना की।

लालू प्रसाद के समर्थकों का हुजूम रांची सिविल कोर्ट परिसर में पहुंचा। वकीलों का एक समूह भी पटना से रांची सिविल कोर्ट पहुंचा।

रांची : चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद पर फैसला आने से पहले बिहार से लेकर झारखंड तक बयानों का दौर चला।  रांची में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके छोटे पुत्र एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला। वहीं, चारा घोटाला मामले पर बिहार के एक और पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का भी बयान आया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की वजह से वह चारा घोटाला मामले में फंसे।

वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि डराने, धमकाने की राजनीति कर रही है भाजपा। अपनी पार्टी के नेताओं के भ्रष्टाचार को वे भ्रष्टाचार नहीं मानते।

निर्दोष लोगों पर बिना किसी सबूत के केस दर्ज करवा देते हैं। उनके यहां छापामारी करवा देते हैं।

ये भी पढ़े: लालू को नहीं लगता जेल जाने से डर

Facebook Comments