मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त रखने के के तरीके

मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्त रखने के के तरीके

मानसिक स्वास्थ्य क्या है? हो सकता है आप में से बहुतों को यह सवाल परेशान करता हो। मानसिक स्वास्थ्य किसी भी चीज को हमारी सोचने, समझने और महसूस करने की प्रक्रिया है। आज के भागदौड़ भरे माहौल में ज्यादातर लोगों को मानसिक सुकून नहीं है।  इसकी कई वजह हैं जो मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती हैं।

स्वस्थ खान-पान का अभाव खुद को समय न देना या फिर माहौल। लेकिन जिस तरह आप अपने शरीर की देखभाल करते हैं उसी तरह आपको अपने मस्तिष्क का भी ख्याल रखना पड़ेगा। जब हम अपने मस्तिष्क का भी ख्याल रखने लगते हैं तब आपके विचार भी स्वस्थ होते हैं और आप स्वस्थ महसूस करते हैं।

इसके लिए पांच तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप मस्तिष्क को भी स्वस्थ बना सकते हैं-

11- शरीर का ध्यान रखें

  • हमारा शरीर और मस्तिष्क एक दूसरे से जुडें हुए हैं। जब आप अपने शरीर का ध्यान रखते हैं तो मस्तिष्क का भी ध्यान रखते हैं। इसके भी कई प्वाइंट हैं।
  • अच्छा खाएं। खाना हमारे शरीर में फ्यूल की तरह काम करता है। खाने से ही हमें पौषक तत्व मिलते हैं जो कि शरीर को कार्य करने में मदद करते हैं ऊर्जा देते हैं। भोजन से ही मस्तिष्क भी बेहतर कार्य कर पाता है।
  • नियमित खाएं जिससे जिससे शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहे। खाना छोड़ने से शरीर और मस्तिष्क दोनों ही थका हुआ महसूस करते हैं।
  • बहुत ज्यादा कैफीन से बचें। कैफीन की ज्यादा मात्रा आपकी नींद को प्रभावित कर सकती है।
  • यह भी ध्यान रखें कि आप कितना मीठा खा रहे हैं। मीठा खाने से आप उस वक्त ऊर्जामय महसूस कर सकते हैं लेकिन कुछ समय बाद आप पहले से भी ज्यादा थका हुआ महसूस करने लगेंगे।
  • एल्कोहल से दूर रहें। एल्कोहल पीने से सेडनेस बढ़ सकती है। साथ ही इससे तनाव भी धीरे-धीरे बढ़ने लगता है जिसे बाद में नियंत्रित करना मुश्किल होता है।
Back