Housefull 4 (2019) | The Bihar News

अक्षय कुमार की Housefull 4 अब 200 करोड़ की ओर दौड़ रही है, बस इतनी दूर…

फ़रहाद सामजी निर्देशित ‘हाउसफुल 4’ का बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल जारी है। दूसरे रविवार को तो फ़िल्म ने कमाल ही कर दिया। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म का प्रदर्शन देखते हुए ट्रेड जानकार मान रहे हैं कि फ़िल्म अब 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। इस पड़ाव से कुछ ही दूर है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ‘हाउसफुल 4’ ने दूसरे वीकेंड में 31.27 करोड़ का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को फ़िल्म ने 8.05 करोड़, शनिवार को 10.10 करोड़ और रविवार को 13.12 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। ट्रेड जानकार रमेश बाला के अनुसार, हाउसफुल 4 अब 10 दिनों में 172.58 करोड़ जमा कर चुकी है। यानि 200 करोड़ क्लब में पहुंचने के लिए फ़िल्म को अब 27.42 करोड़ की दरकार है। यह राशि ‘हाउसफुल 4’ को इस हफ़्ते में मिल सकती है। 2019 में यह अक्षय की दूसरी 200 करोड़ी फ़िल्म बनेगी। इससे पहले ‘मिशन मंगल’ डबल सेंचुरी लगा चुकी है।

2019 की टॉप 10 फ़िल्मों में अक्षय कुमार की अब 3 फ़िल्में शामिल हो चुकी हैं। ‘हाउसफुल 4’ की एंट्री के बाद अब 2019 की Top 10 Box Office Collection लिस्ट इस प्रकार हो गयी है-

  1. वॉर- 314 करोड़
  2. कबीर सिंह- 278.24 करोड़
  3. उरी: द सर्जीकल स्ट्राइक- 244.06 करोड़
  4. भारत- 209.36 करोड़
  5. मिशन मंगल- 200.16 करोड़
  6. हाउसफुल 4- 172.58 करोड़
  7. टोटल धमाल- 154.30
  8. केसरी- 153 करोड़
  9. छिछोरे- 150.36 करोड़
  10. साहो- 149 करोड़

पहले हफ़्ते में मिले 141 करोड़

दिवाली वीकेंड में 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई हाउसफुल 4 ने 19.08 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को 18.81 करोड़ और रविवार को ख़ास दिवाली के दिन फ़िल्म ने 15.33 करोड़ जुटाए। ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने 53.22 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को गोवर्धन पूजा की छुट्टी में हाउसफुल 4 ने छप्परफाड़ कमाई की और 34.56 करोड़ का ज़बर्दस्त कलेक्शन किया था। मंगलवार को भैया दूज की छुट्टी में फ़िल्म ने 24.04 करोड़ जमा किये थे। बुधवार और गुरुवार को 16.35 करोड़ और 13.14 करोड़ जमा किये थे। पहले हफ़्ते में हाउसफुल 4 ने 141.31 करोड़ का कलेक्शन किया।

Facebook Comments