Dainik Bhaskar

Feb 13, 2020, 09:14 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. दुनियाभर में 14 फरवरी को वेलेंटाइंस डे मनाया जाता है लेकिन प्यार का इजहार इतना भी आसान नहीं। भले ही भारत में इजहार-ए-इश्क आसान हो लेकिन दुनियाभर में ऐसे रिवाज हैं जो हैरान कर देने वाले हैं। इनका प्यार जताने का तरीका अलग है। वेलेंटाइंस डे के मौके पर जानिए ऐसे ही अज़ीबो-गरीब और हैरान कर देने वाले प्यार के इजहार से जुड़े रिवाज…

चाइना : दूल्हे को स्टंट के जरिए साबित करना पड़ता है प्यार

यहां शादी होने के बाद विदाई से पहले दुल्हन दूल्हे से पैसों से भरा एक लाल लिफाफा लेती है। दुल्हन को ले जाने के बदले दूल्हे से कुछ अटपटे और परेशान करने वाले स्टंट और टास्क भी कराए जाते हैं। अपने प्यार को साबित करने के लिए दुल्हे को सारी बातें माननी पड़ती हैं।

फ्रांस

फ्रांस : टॉयलेट पॉट में खाना खाने की मजबूरी
यहां शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन को टॉयलेट बाउल में खाना और शेंपेन डाल कर खाने के लिए दिया जाता था। बाउल में वही खाना और शराब दिया जाता है जो समारोह के अंत बच गया हो। हालांकि अब इस रिवाज को खत्म किया जा रहा है। खाने के लिए अब नकली टॉयलेट पॉट के आकार का बाउल बनाया जाता है।

फिनलैंड

फिनलैंड : पार्टनर को उल्टा कंधे पर उल्टा लटकाकर चलना होता है
वेलेंटाइंस-डे के मौके पर यहां के सोनकरजावी गांव में मज़ेदार स्पोर्ट्स इवेंट रखा जाता है। देशभर के कपल्स यहां आकर गेम में हिस्सा लेते हैं। गेम में हर पुरुष को अपने पार्टनर को कंधे पर उल्टा लटकाकर कई सारे पड़ाव पार करने होते हैं। जीतने वाले को अपने पार्टनर के वज़न के बराबर बियर मिलती है जिसे हासिल करना गौरवपूर्ण माना जाता है।

क्रोशिया

क्रोशिया : प्रदर्शनी में सिर्फ प्रेम को दर्शाती चीजें 
राजधानी जागरेब में एक विचित्र प्रदर्शनी लगाई जाती है जिसमें सिर्फ प्रेम संबंधी चीज़े रखी जाती हैं। यहां रखे हुए सामान को दुनिया भर के लोगों द्वारा ही भेजा जाता है। ये अधिकतर वो सामान होता है जिसे ब्रेकअप के बाद कपल्स ने इस्तेमाल करना छोड़ दिया है।

ग्रीस

ग्रीस : दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों में पैसा अटकाने की परंपरा
शादी के आखिरी डांस के दौरान सभी मेहमान दूल्हा-दुल्हन के ऊपर पैसे फेंकते हैं और कुछ तो उनके कपड़ों में भी पैसों को अटकाते हैं। यह परंपरा मेहमानों को गरिमा प्रदान करती है।

जापान : यहां लड़कियां लड़कों के लिए खरीदती हैं चॉकलेट
यहां का कल्चर बाकी देशों से ज़रा हटके हैं। वेलेंटाइंस डे के दिन देश की लड़कियों को लड़कों के लिए चॉकलेट खरीदनी होती है। इस दिन के ठीक एक महीने बाद जापान में वाइट डे मनाया जाता है जहां अगर लड़का भी लड़की से प्यार करता है तो वो उसे खुश करके इज़हार कर सकता है। वाइट डे में लड़कों से दोगुनी उम्मीद की जाती है।

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया : लोगों को मिलने के लिए आयोजित पार्टीज में स्टंट का रिवाज
यहां वेलेंटाइंस-डे के दिन बाहर से आए हुए लोगों को बाकी लोगों से घुलाने-मिलाने के लिए कई पार्टीज़ रखी जाती हैं। इन पार्टियों में खाने-पीने के अलावा कुछ खरतनाक स्टंट भी करवाए जाते हैं। ये पार्टी अजीब तरह के मदिरापान के लिए काफी पॉप्युलर होती हैं। इन पार्टियों को बंद करवाने के लिए इंश्योंरेंस कंपनी काफी दबाव बनाती हैं।

कोरिया : हर महीने की 14 तारीख प्यार का दिन
इस देश में सिर्फ 14 फरवरी को ही नहीं बल्कि साल के हर महीने की 14 तारीख को प्यार का दिन समझा जाता है। इस देश के सिंगल लोग इस दिन को माफ करने और हग करने के तौर पर मनाते हैं।

वेल्स

वेल्स- लव स्पून के जरिए प्यार का इजहार
इस देश में लव स्पून के जरिए अपने प्यार का इज़हार किया जाता है। यहां कई तरह के नक्काशीदार लकड़ी के छोटे चम्मच मिलते हैं जिसे आप जिनसे प्यार करते हैं और पार्टनर को दे सकते हैं। यदि सामने वाला भी आपसे प्यार करता है तो वो कुछ दिनों के लिए इस स्पून को अपने गले में पहनकर रखता है और नहीं तो वो इसे वापस कर देता है।

स्कॉटलैंड : शादी से पहले लड़की की बेज्जती करने की परंपरा
यहां शादी से कुछ समय हर लड़की के पास सड़े अंडे, खराब खाद्य सामाग्री और मछली रखकर घुमाया जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि ऐसी बेज्जती करने से लड़की शादी के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी।

पुर्तो रिको

पुर्तो रिको : गुड़िया को दुल्हन का रूप देने का रिवाज
इस देश में शादी के दौरान सबसे ऊंची टेबल पर एक ब्राइड डॉल बनाई जाती है। इस डॉल में कई सारे चार्म्स (बो की तरह दिखने वाले कुछ सजावटी सामान) ड्रेस में लगाए जाते हैं। शादी के समय मेहमानों को शुक्रिया कहने के तौर पर इन चार्म्स को दिया जाता है।

रशिया

रशिया : शहीद की कब्र पर फूल चढ़ाते हैं
अज्ञात सोल्जर का किला मॉस्को के सबसे बेहतरीन वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। यहां शादी करने के दौरान जहां बाकी लोग तस्वीरें खिचवाते हैं और शेंपेन पीते हैं वहीं दूल्हा-दुल्हन शहीद की कब्र पर फूल बिछाते हैं।

Source link

Facebook Comments