Back
Next

क्या है ग्लोबल वार्मिंग

thebiharnews_globle_warmingआइए जानते हैं  सबसे पहले की ग्लोबल वार्मिंग है क्या? साधारण शब्दों में इसका अर्थ है हमारे धरती के तापमान का बढ़ना। हमे गर्मी सूर्य की किरणों से मिलती है। सूरज की किरण हमारे वायुमंडल से होती हुई पृथ्वी तक आती है और फिर उस से टकराकर या परिवर्तित होकर वापस लौट जाती है। धरती के चारों ओर ग्रीनहाउस गैसों का एक आवरण है जो लौटती हुई सूरज की किरणों की कुछ गर्मी को रोककर धरती के वातावरण को गर्म रखता है जो कि मनुष्य और पौधों के जीवित रहने के लिए आवश्यक है पर इन ग्रीन हाउस गैसों में लगातार वृद्धि होने के कारण यह आवरण मोटा होता जा रहा है। इस कारण यह सूरज की आवश्यकता से अधिक किरणों को रोककर धरती को गर्म कर रहा है।

 

Back
Next