बिहारियों का देश के विकास में बड़ा योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास में बिहारियों का बड़ा योगदान है। बिहारियों में बहुत दम है। सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देश के न जाने कितने हिस्सों को बिहार के लोग चला रहे हैं। हमारा यही लक्ष्य है कि हम ज्यादा-से-ज्यादा योगदान देश के विकास में करें। दिल्ली में अगर बिहारी सोच ले की आज काम नहीं करेंगे तो दिल्ली थम जाएगी। पंजाब की कृषि बिहारियों पर निर्भर है। देश की परीक्षा में सबसे अधिक बिहार के बच्चे पास होते हैं।

तेजस्वी नहीं पहुंचे

विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को शामिल होना था। मंच पर उनका नेम प्लेट में रखा हुआ था। हालांकि इस नेम प्लेट को एक लेटर पैड से ढक दिया गया। इस से साफ जाहिर हो रहा था कि उनके आने और नहीं आने पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिर जब यह सूचना मिल गई कि तेजस्वी यादव नहीं आ रहे हैं, तो वहां से नेमप्लेट हटा दिया गया।

यह भी पढ़े: बिहार के कई शहर जुड़ेंगे विमान सेवा से….!

Facebook Comments