सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी के लिए वेटनरी कॉलेज मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

thebiharnews-in-deputy-cm-of-bihar-sushil-modi-son-marriage-today-stageपटना. आज डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष तथागत की शादी होने वाली है। विवाह समारोह के लिए वेटनरी कॉलेज मैदान को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। पूरे मैदान पर कारपेट बिछाया गया है। पंडाल में तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए कई राज्यों के राज्यपाल, सीएम और केंद्रीय मंत्री आने वाले हैं। उनके लिए वीवीआईपी एरिया बनाया गया है। स्टेज सजाने के लिए बंगाल से आए कारीगर।

ये भी पढ़े : सुशील मोदी के बेटे की शादी में, मिलेगा सिर्फ प्रसाद

thebiharnews-in-deputy-cm-of-bihar-sushil-modi-son-marriage-today-flowers
स्टेज सजाने के लिए बंगाल से कारीगर बुलाए गए हैं।

स्टेज सजाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फुलों को सीधे किसान से खरीदा गया है।

  • विवाह के लिए पंडाल में स्टेज बनाया गया है। इसी स्टेज पर दिन के 3-5 बजे के बीच वर वधू सात फेरे लेंगे।
  • स्टेज को 40000 किलो फूलों से सजाया गया है। फूलों को सीधे किसानों से खरीदा गया है। स्टेज सजाने के लिए बंगाल से कारीगर बुलाए गए हैं।
  • पंडाल में दो बड़े एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं ताकि स्टेज से दूर बैठे लोग भी विवाह के रस्म ठीक तरह देख पाएं।
  • म्यूजिक सिस्टम वाले को निर्देश दिया गया है कि सिर्फ भजन और शास्त्रीय संगीत ही बजानी है।
    भोजन की जगह मिलेगा प्रसाद
  • सुशील मोदी के बेटे की शादी कई मामलों में दूसरी शादियों से अलग है। विवाह स्थल पर कोई फूड स्टॉल नहीं बनाया गया है। समारोह में आने वाले लोगों को प्रसाद मिलेगा।
  • प्रसाद के लिए पटना के महावीर मंदिर में मिलने वाले नैवेद्यम का ऑडर किया गया है। विवाह में आए लोगों को प्रसाद का एक पैकेट मिलेगा, जिसमें चार लड्डू होंगे।
thebiharnews-in-deputy-cm-of-bihar-sushil-modi-son-marriage-today-chairs
वेटनरी कॉलेज मैदान में तीन हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़े : चिंता मत कीजिए और आराम से बेटे की शादी कीजिए: तेजप्रताप यादव

Facebook Comments