…और खामोश रहे बिहारी बाबू, लंबे समय बाद दिखे थे किसी सार्वजनिक समारोह में

मौका था पटना जंक्शन स्थित फ्लाईओवर के उद्घाटन का। लंबे समय के बाद किसी सार्वजनिक समारोह में अपने बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा दिखे, लेकिन वो खामोश रहे। चुपचाप बैठे रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी लंबे समय के बाद वो मंच पर दिखे। फ्लाईओवर के उद्घाटन में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा से लोगों को उम्मीदें थीं कि वो कुछ बोलेंगे। लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव का संबोधन हुआ। लोगों को लगा कि शत्रुघ्न सिन्हा का अंदाज देखने को मिलेगा। उनके संवाद जिनके लिए वो मशहूर हैं सुनने को मिलेंगे। पर शत्रु बाबू मंच पर बैठे रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुफ्तगू करते रहे। लोगों में यह चर्चा की बात रही कि आखिर शत्रुघ्न सिन्हा खामोश क्यों रहे।

 

Facebook Comments