विश्व का पहला योग विश्वविद्यालय है बिहार के मुंगेर जिले में।

international-yoga-university-munger(bihar)-bihar news

प्राचीन भारतीय इतिहास में बिहार का महत्वपूर्ण स्थान जिन कारणों से हैं उनमे से एक है, योग के विकास में बिहार का योगदान। जहां भगवान महावीर और गौतम बुद्ध ने योग को एक नया आयाम दिया वही श्री सत्यानंद स्वामी जी ने बिहार के मुंगेर जिले में योग के आश्रम की स्थापना की। जो विश्व का पहला योग विश्वविद्यालय है, जिसका नाम बिहार स्कूल ऑफ़ योगा है।

इसके संस्थापक स्वामी सत्यानंद के गुरु स्वामी शिवानंद वर्ष 1937 में ऋषीकेश से मुंगेर आये थे। उन्होंने जगह जगह योग का संदेश दिया। 1964 में उनके महासमाधि लेने के बाद उनकी प्रेरणा से स्वमी सत्यनाद ने मुंगेर में इस योग स्कूल की नींव रखी। वर्तमान में स्कूल की जिम्मेवारी पदम् भूषण अलंकृत स्वामी निरजानन्द के कंधो पर है।  मुंगेर को योग की नगरी भी कहा जाता है, यह आश्रम गंगा नदी के तट पर स्थित है जहाँ पुरे विश्व से विद्यार्थी योग की शिक्षा लेने आते है, यहाँ पर जाती, समुदाय तथा राष्ट्र के नाम पर किसी प्रकार का भेद-भाव नहीं किया जाता।

 

आगे पढ़े: सैकड़ो अंतराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय योग केंद्र  

Facebook Comments