bihar-weather-news

कश्मीर में बर्फबारी से बिहार में बढ़ी ठंड

 

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का असर बिहार में भी दिखने लगा है। राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री तक गिरा है। अधिकतम तापमान गिरने से दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर हुए। सोमवार को भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक गिरावट आएगी।
पछुआ हवा के कारण तापमान गिरा है। उधर हिमालय की तराई से चलने वाली हवा ने उत्तर-पूर्व के जिलों, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, दक्षिण-पूर्व बिहार के कटिहार, भागलपुर तथा उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण व उत्तर-मध्य के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर में ठंड ने लोगों को ज्यादा परेशान कर रखा है। उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों को बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा से नमी भी मिल रही है, इसलिए इन इलाकों में कनकनी बढ़ी है। इसके अलावा दोपहर तक धुंध छाए रहने से भी तापमान गिरा है।
सबसे ठंडा रहा सबौर : रविवार को सबसे ठंडा भागलपुर का सबौर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भागलपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। पटना में न्यनतम पारा 10.1 रहा। यह शनिवार को 12.3 डिग्री था। यहां के अधिकतम तापमान में भी 3.3 डिग्री तक गिरावट आई है। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 4.4 तक नीचे आया। यह सामान्य से चार डिग्री कम है।
चार शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 23.5 (-1) 10.1 (0)
गया 24.7 (0) 13.2 (+2)
भागलपुर 21.6 (-3) 09.0 (-5)
पूर्णिया 19.0 (-6) 10.3 (0)
(कोस्टक में सामान्य से अधिक व कम तापमान)
चार शहरों में आज ये स्थिति रहेगी
पटना सुबह में धुंध, आसमान साफ रहेगा
गया सुबह में धुंध, आसमान साफ रहेगा
भागलपुर सुबह में रहेगा कोहरा
पूर्णिया घना कोहरा रहेगा

 

ये भी पढ़े: Jio यूजर्स के लिए धमाकेदार खबर, कंपनी ने फ्री में लॉन्च की ये सर्विस
Facebook Comments