BSEB exam pattern changed

बिहार बोर्ड के इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2019 पैटर्न में बदलाव

बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2019: बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक 2019 की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया। इंटरमीडिएट की परीक्षा छह से 16 फरवरी तक होगी जबकि मैट्रिक की परीक्षा 21 से 28 फरवरी तक ली जाएगी। यहां जानें इंटर और मैट्रिक के प्रश्न पत्रों के पैटर्न में क्या बदलाव दिखेगा-

8 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे

बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक 2019 परीक्षा के प्रश्न पत्रों के पैटर्न में बदलाव किया है। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में आंतरिक विकल्प हटा दिया गया है। अब पूर्ण विकल्प का प्रावधान होगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि दीर्घ उत्तरीय में पहले चार प्रश्न होते थे। चारों में अलग-अलग विकल्प होते थे, लेकिन इस बार आठ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें किसी चार का उत्तर छात्र-छात्राओं को देना होगा। नए पैटर्न में प्रश्नों की कुल संख्या बढ़ जाएगी।

लघु उत्तरीय प्रश्नों में भी बदलाव

लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या में 75 फीसदी अतिरिक्त प्रश्न होंगे। 100 अंक वाले विषयों में लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या अब 26 होगी। इनमें 15 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। वहीं 70 अंक वाले विषयों में 22 प्रश्न होंगे जिनमें 10 का उत्तर देना होगा। 2018 में 100 अंक के विषयों में लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या 22 और 70 अंक वाले विषयों में 15 थी।

यह भी पढ़े: BSEB Exam 2019 : मैट्रिक और इंटर की परीक्षा परीक्षा तिथि की घोषणा

Facebook Comments