केंद्रीय मंत्री ने शाही अंदाज में की बेटे की शादी, आशीर्वाद देने आए कई नेता

thebiharnews-in-central-minister-ram-kripal-yadav-son-marriage-ceremony-closeup-in-patnathebiharnews-in-central-minister-ram-kripal-yadav-son-marriage-ceremony-in-patnaपटना.बीजेपी नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव की शादी पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में गुरुवार रात संपन्न हुई। मंत्री ने अपने बेटे की शादी शाही अंदाज में की। शादी में आए करीब 5 हजार लोगों के खाने के लिए 24 फूड स्टॉल लगाए गए थे। वहीं, मनोरंजन के लिए भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव व एक्ट्रेस काजल राघवानी को बुलाया गया था। वर-वधू को आशीर्वाद देने आए कई VVIP…

thebiharnews-in-central-minister-ram-kripal-yadav-son-marriage-ceremony-ramkirpaal-in-patnaराम कृपाल के बेटे की शादी में आम लोगों के साथ कई बड़े नेता भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री खुद गेट पर खड़े होकर विवाह समारोह में आए अतिथियों का स्वागत कर रहे थे।

ये भी पढ़े : लालू यादव के बड़े बेटे ने दी धमकी

  • राज्यपाल सत्यपाल मलिक शाम करीब 8:30 बजे विवाह स्थल पर आए। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव काफी देर तक विवाह स्थल पर रुके। वहीं, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय और सुशील मोदी भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।

गंगा आरती के बाद हुआ जयमाल

thebiharnews-in-central-minister-ram-kripal-yadav-son-marriage-ceremony-gamga-aarti-in-patnaजयमाल के लिए दुल्हन नेहा यादव के स्टेज तक आने का सफर काफी आकर्षक था।

  • दुल्हन के सिर के ऊपर फूलों की चादर फैलाई गई थी। चार लड़कियां दुल्हन के आगे-आगे चल रहीं थी।
  • दूल्हा और दुल्हन के स्टेज पर आने के बाद गंगा आरती की गई। इसके बाद जयमाल हुआ। अंत में आतिशबाजी की गई।

खेसारी के गाने पर झूमे लोग

thebiharnews-in-central-minister-ram-kripal-yadav-son-marriage-ceremony-khesari-lal-in-patnaविवाह समारोह में आए लोगों का मनोरंजन करने के लिए भोजपुरी गायक खेसारी लाल और एक्ट्रेस काजल को बुलाया गया था।

  • खेसारी ने सरसो के सगिया, पिया अरब गइले ना जैसे भोजपुरी के फेमस गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, काजल ने कई गानों पर डांस परफॉर्म किया।

ये भी पढ़े : अच्छी खबर: मुफ्त वाई-फाई योजना के तहत अब बार-बार लागिंन आईडी -पासवर्ड नहीं डालना पड़ेगा

Facebook Comments